Homeभागलपुर सिटीठनका गिरने से चाची-भतीजी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

ठनका गिरने से चाची-भतीजी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Bhagalpur News:  कहलगांव अनुमंडल के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुलियाचक गांव में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से चाची-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मथुरापुर पंचायत के टिकुलियाचक गांव में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी के साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान पूजा देवी (35 वर्ष), पत्नी दीपक यादव, और उनकी भतीजी रानी कुमारी (12 वर्ष), पुत्री अजीत यादव, गांव के बगीचे में काम कर रही थीं।

तेज बारिश से बचने के लिए दोनों एक नीम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। लेकिन इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीद ग्रामीणों के मुताबिक, ठनका लगते ही तेज आवाज हुई और दोनों महिलाएं गिर पड़ीं। जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

ग्रामीणों में भय और शोक का माहौल

गांव में लगातार हो रही आकाशीय बिजली की घटनाओं को लेकर लोग डरे हुए हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मौसम में सतर्कता बरती जाए और ग्रामीणों को बिजली गिरने के खतरों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
21 %
4.2kmh
71 %
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
36 °

Most Popular