HomeSportsऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप के लिए भागलपुर से टीम रवाना

ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप के लिए भागलपुर से टीम रवाना

भागलपुर: ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 8 से 10 अगस्त तक राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागलपुर की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए रवाना हो चुकी हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों के नाम हैं – रुद्रानी रानी, पीहू वर्मा, रुचि वर्मा। ये सभी खिलाड़ी कोच सिहान मसीउल ओला के नेतृत्व में दिल्ली में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टीम को रवाना करते समय भागलपुर कराटे संघ के अध्यक्ष सिहान मसीउल ओला, सचिव सिहान मनीष कुमार शर्मा, और कोषाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष मसीउल ओला ने बताया कि यह भागलपुर के लिए गर्व की बात है कि यहां की बेटियाँ राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

संघ ने विश्वास जताया है कि ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से न केवल पदक जीतेंगी, बल्कि भागलपुर और बिहार का नाम भी रौशन करेंगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
35 %
2.6kmh
0 %
Sat
23 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
41 °

Most Popular