Homeभागलपुर सिटीअजगैवीनाथ धाम पूर्वी मंडल में मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न, तिरंगा...

अजगैवीनाथ धाम पूर्वी मंडल में मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

Bhagalpur News: अजगैवीनाथ धाम पूर्वी मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पीयूष कुमार सिंह ने की, जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को विजयी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी श्रीमती अंजना प्रकाश उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों और जनसेवा के मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मनोरंजन कुमार मिश्रा ने कुशलतापूर्वक किया।

सैनिक सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

बैठक के उपरांत, भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा खेरैहिया हाई स्कूल से प्रारंभ होकर अकबरनगर शिव मंदिर तक संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा — “भारत माता की जय” और “भारतीय सैनिक जिंदाबाद” के नारों ने जनमानस में उत्साह भर दिया।

तिरंगा यात्रा में सुल्तानगंज के विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजना प्रकाश, नगर पंचायत प्रतिनिधि अजीत कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण सिंह, अरुण चौधरी, अशोक दीवाना, महामंत्री प्रभाकर कुमार, आदेश राय, संबित कुमार, भावेश सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, अक्षय कुमार, अंबुज राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
23.5 ° C
23.5 °
23.5 °
61 %
3.5kmh
85 %
Wed
35 °
Thu
32 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
40 °

Most Popular