Homeभागलपुर सिटी"जी राम जी" योजना से मिलेगा 125 दिन का रोजगार, विपक्ष के...

“जी राम जी” योजना से मिलेगा 125 दिन का रोजगार, विपक्ष के भ्रम में न आएं: कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

Bhagalpur News: गरीबों, किसानों और मजदूरों को रोजगार की गारंटी देने के उद्देश्य से विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) योजना शुरू की है। इस योजना को लेकर विपक्ष के भ्रम फैलाने वाले दावों पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने साफ किया कि जनता को किसी भी तरह की अफवाहों में नहीं फंसना चाहिए।

नाथनगर प्रखंड के गौराचौकी पंचायत में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार और कम मेहनताना देने के कारण यह नई योजना लाई गई है। अब इस योजना के तहत मजदूरों को 125 दिन का रोजगार और बेहतर वेतन मिलेगा। इसके साथ ही योजना का उद्देश्य यह भी है कि मजदूरों का पलायन कम हो और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ें।

कृषि मंत्री ने बताया कि बिहार के हर प्रखंड में योजना के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत किसानों को बेहतर उत्पादन, कोल्ड चेन, सब्जी उत्पादन वृद्धि और बेहतर मार्केटिंग व्यवस्था जैसी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि किसानों और मजदूरों को स्थायी आर्थिक सुरक्षा मिले और उनका जीवन बेहतर बने।

कार्यक्रम में नाथनगर विधायक मिथुन यादव, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, विधान पार्षद डॉ. एन. के. यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने कृषि मंत्री के दिशा-निर्देशों और योजनाओं की सराहना की और सरकार से उनके क्रियान्वयन को जल्द प्रभावी बनाने की अपील की।

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना सिर्फ रोजगार देने तक सीमित नहीं, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, किसान उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और बाजार तक पहुँच सुनिश्चित करने का माध्यम भी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे योजनाओं के सही जानकारी के लिए सिर्फ सरकारी और आधिकारिक चैनलों का भरोसा करें और किसी भी प्रकार के अफवाह में न आएं।

भागलपुर में बिहार सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आर्थिक स्थिरता और किसान कल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
24 %
2.7kmh
40 %
Sun
30 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular