Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में प्रशासनिक मंथन: LBSNAA मसूरी के निदेशक श्रीराम तारिणिकांती ने अधिकारियों...

भागलपुर में प्रशासनिक मंथन: LBSNAA मसूरी के निदेशक श्रीराम तारिणिकांती ने अधिकारियों को दिए नेतृत्व के मंत्र

भागलपुर, 08 फरवरी: भागलपुर के समीक्षा भवन में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीयप्रशासनिक एकेडमी (LBSNAA), मसूरी के निदेशक श्रीराम तारिणिकांती की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समेत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

संवाद कार्यक्रम के दौरान निदेशक श्रीराम तारिणिकांती ने अधिकारियों से उनके विभागीय कार्य, बजट प्रबंधन, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को व्यापक दृष्टिकोण अपनाने, टीम भावना विकसित करने और अधीनस्थ कर्मियों की क्षमता वर्धन पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अकादमिक प्रशिक्षण प्राप्त होते हैं, लेकिन विभाग की वास्तविक सफलता अधीनस्थ कर्मियों की दक्षता बढ़ाने और उन्हें साथ लेकर चलने से ही संभव है। उन्होंने प्लान बजट को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह बजट सीधे तौर पर विकास और आम जनता के कल्याण से जुड़ा होता है।

संवाद के क्रम में उन्होंने अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र खुशबू कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अंकिता चौधरी सहित कई विभागीय अधिकारियों से संवाद किया।

इस अवसर पर भागलपुर प्रमंडल आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त किसलय कुशवाह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
17 %
5.4kmh
100 %
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
36 °
Thu
33 °
Fri
37 °

Most Popular