Bhagalpur News: भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र के गंगा पार स्थित एकचारी दियारा में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
मृतक की पहचान बबूल मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बबूल मंडल अपने खेत में पटवन (सिंचाई) करने के लिए गंगा पार एकचारी दियारा गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने युवक को तीन गोलियां मारीं। एक गोली उसके सीने में, दूसरी दाहिने बाजू में और तीसरी गाल में लगी थी। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है ताकि अपराधियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
मृतक के परिजनों का कहना है कि गंगा से निकली जमीन की बंटाईदारी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिसके कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
भागलपुर में खेत पटवन करने गए युवक की गोली मारकर हत्या, गंगा पार दियारा में सनसनी
एकचारी दियारा में घात लगाकर अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, सीने-बाजू और गाल में लगी गोली; जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका।
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
few clouds
27.4
°
C
27.4
°
27.4
°
36 %
1.9kmh
18 %
Mon
37
°
Tue
36
°
Wed
37
°
Thu
33
°
Fri
36
°


