Homeधर्मअसम के तिनसुकिया से आई श्रद्धालुओं की टोली ने कांवरिया पथ पर...

असम के तिनसुकिया से आई श्रद्धालुओं की टोली ने कांवरिया पथ पर भक्ति और उत्साह का रंग बिखेरा, ‘नवशक्ति’ बनी आकर्षण का केंद्र

सुल्तानगंज: सावन मास की पवित्र बेला में बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब इन दिनों अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज में उमड़ पड़ा है। उत्तरवाहिनी गंगा में पावन स्नान के बाद श्रद्धालु देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े हैं। इस वर्ष यात्रा का मुख्य आकर्षण रही असम के तिनसुकिया जिले से आई 51 श्रद्धालुओं की टोली, जिसमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं। इस विशेष दल को श्रद्धालुओं ने ‘नवशक्ति’ नाम दिया है।

यह दल पूरे मार्ग में नृत्य, भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष से ऐसा उल्लास भर रहा है कि कांवरिया पथ पर हर कोई इनकी ओर आकर्षित हो रहा है। दल के सदस्यों ने बताया कि उनमें से कई श्रद्धालु पिछले 35 से 40 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए सावन में यात्रा करते आ रहे हैं।

‘नवशक्ति’ बनी प्रेरणा

इस बार टोली में महिलाओं की भागीदारी विशेष रही। महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे पर कांवर उठाकर पूरी श्रद्धा और जोश के साथ पैदल यात्रा की। यह दृश्य समाज में महिला जागरूकता और समान भागीदारी का प्रतीक बन गया है। कांवड़ यात्रा में महिलाओं की भागीदारी एक प्रेरणादायक संदेश दे रही है कि भक्ति में अब भेद नहीं, बराबरी का स्थान है।

दल के सदस्यों ने बताया कि तिनसुकिया को ‘मिनी बिहार’ कहा जाता है, जहाँ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोग मिलजुल कर वर्षों से रहते आए हैं। इसलिए बाबा बैद्यनाथ के प्रति वहां विशेष श्रद्धा देखने को मिलती है।

सेवा और भक्ति का संगम

पूरे मार्ग में सेवा शिविर, मेडिकल कैंप और जलपान की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। असम से आई टोली के भक्ति रस से ओतप्रोत अंदाज़ से अन्य श्रद्धालु भी झूम उठते हैं और यात्रा का हर पल भक्ति और ऊर्जा से भर जाता है।

अजगैबीनाथ धाम से शुरू हुई यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, एकता और महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल बन चुकी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
16 %
0.6kmh
26 %
Tue
37 °
Wed
35 °
Thu
33 °
Fri
37 °
Sat
38 °

Most Popular