पुजारी ने तंत्र विद्या से महिला की आवाज वापस लाने का किया दावा…

रिपोर्ट – सुमित शर्मा
नाथनगर, भागलपुर : भागलपुर मधुसूदनपुर के छोनिया स्थित काली मंदिर में एक अजीबोगरीब घटना शुक्रवार की शाम देखने को मिली। जहां पुजारी सहदेव मंडल ने अपने तंत्र विद्या से आवाज खो चुकी पीड़ित महिला पारो देवी की आवाज वापस लाने का दावा किया। बताया गया कि तीन दिन पूर्व महिला की आवाज चली गयी थी और शुक्रवार के दिन काली मंदिर लेन के बाद वहां के पुजारी द्वारा तंत्र विद्या से महिला की आवाज वापस लाने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि पुजारी ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ के बीच ऐसा दावा किया, और बड़ी बात ये है कि पुजारी ने महिला को मंदिर के बीच आंगन में बिठाकर मंत्रोच्चारण से महिला का उपचार शुरू किया और महिला को मंदिर मेंं चढ़ाए गए प्रसाद को ग्रहण करवाया। वहीं घंटों तक पुजारी ने महिला का उपचार तंत्र विद्या से किया और मंत्र पढ़कर महिला की झाड़ फूंक की। बड़ी बात ये है कि थोड़ी देर बाद पूजा के अंतिम दौर में पुजारी ने जलते धुपर्जी को अपने मुंह के बिल्कुल नजदीक सटाकर मंत्र पढ़कर जब जलती धुपर्जी महिला के मुंह के पास ले गया, तो महिला की आवाज वापस आ गयी, और महिला पहले की तरह बोलने लगी। इसको लेकर मंदिर के संरक्षक ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा और ग्रामीण विजय मंडल ने बताया कि पुजारी ने तीन घंटे तक पूजा पाठ करके महिला पारो देवी के गए आवाज को वापस ला दिया। और काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ ने अपनी आँखों से ऐसा होते देखा। जो बड़ी आशर्य की बात है