
रिपोर्ट – संजीव कुमार
सिल्क टीवी, सुल्तानगंज भागलपुर : भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र नयागांव के शिव मंदिर के समीप पोखर मे डूबने से एक ही परिवार के दो बच्ची की मौत हो गई। हैं। वहीं घटना को लेकर गांव के मुखिया राहुल राय ने बताया कि बीरेंद्र यादव की 6 वर्षीय पुत्री ईशा भारती और 8 वर्षीय सोनाली कुमारी हाथ धोने के लिए पोखर के पास गई थी। तभी किसी तरह दोनों बच्चियां पोखर में गिर गयी और डूबने उनदोनों की मौत हो गयी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन मे जुट गई है।