Bhagalpur News: देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर भागलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन और देश की स्वतंत्रता तथा राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और नेतृत्व आज भी प्रेरणा स्रोत हैं।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ता अभय आनंद झा, सोइन अंसारी, चिक्कू समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को याद करना था, बल्कि उनके जीवन मूल्यों और राष्ट्रभक्ति को नए कार्यकर्ताओं में भी जीवित रखना था।
भागलपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
35.8
°
C
35.8
°
35.8
°
10 %
4.5kmh
0 %
Sat
37
°
Sun
39
°
Mon
39
°
Tue
40
°
Wed
41
°


