
रिपोर्ट – संजीव कुमार पांडेय
सिल्क टीवी/बांका (बिहार) : अमरपुर थाना क्षेत्र के चौकर गांव स्थित चांदन नदी के मटियानी घाट पर स्नान करने के दौरान डुबने से एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृतक सिमरपुर गांव निवासी बिजल शर्मा का बारह वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार बताया गया। मौके पर मृतक के पिता बिजल शर्मा ने बताया कि हम उम्र बच्चों के साथ पुत्र नदी की और चला गया। जहां गहरे पानी में जाने से पुत्र नदी में डुब गया। पुत्र के साथ गये हुए बच्चों ने गांव आकर घटना की जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही नही की और जाकर पुत्र को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक पुत्र की मौत हो गयी थी। घटना के बाद पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गयी। मृतक के परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल देखा गया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक कठैल गांव स्थित मध्य विधालय में नवम वर्ग का छात्र था। शुरू से ही पढाई में तेज था। लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती है। फिलवक्त घटना की जानकारी अमरपुर थाने में दे दिया गया है।