भागलपुर
“सहारा” वृद्धाश्रम में किया गया वृक्षारोपण….

रिपोर्ट – रवि शंकर सिन्हा
सिल्क टीवी भागलपुर (बिहार) : इनरव्हील क्लब विक्रमशिला प्रज्ञा की ओर से जिच्छो स्थित “सहारा” वृद्धाश्रम परिसर में शनिवार को पौधारोपण कर संस्था के नए सत्र का शुभारंभ किया गया। इनरव्हील क्लब विक्रमशिला प्रज्ञा के स्थापना दिवस पर संस्था के सदस्यों ने वृद्धजन के सहयोग से वृद्धाश्रम में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में सूखा राशन वितरित किया। संस्था की अध्यक्ष सुधा पांडे ने बताया कि सावन का महीना होने के कारण सभी महिलाओं को हरी चूड़ियां और बिंदी वितरित की गई। इस दौरान भक्ति गीत की भी प्रस्तुति की गई। मौके पर उपाध्यक्ष देवयानी सरकार, सचिव अनीता अनवर, कोषाध्यक्ष बबीता साह, ISO चंदना चौधरी, प्रीति पांडे समेत वृद्धजन मौजूद रहे।