भागलपुरराजनीति

संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की मनाई गई 77 वीं जयंती….

 रिपोर्ट – रवि शंकर सिन्हा/इशू राज 

सिल्क टीवी/भागलपुर (बिहार) : भागलपुर दीपनगर स्थित कांग्रेस भवन में शुक्रवार को देश में संचार क्रांति के जनक माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 77 वीं जयंती मनाई गई। जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष परवेज जमाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया, और उनके द्वारा देश के लिए दिए योगदानों की भी चर्चा की।

वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज जमाल ने पूर्व प्रधानमन्त्री को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी और कुशल राजनेता थे, जिन्होंने संचार क्रांति के साथ पंचायती राज को धरातल पर उतारा जिस कारण देश पूरी दुनिया में अपना वजूद कायम रखने में सक्षम हो सका है। उन्होंने कहा कि देश को उन्नति के साथ विश्व मानचित्र पर मजबूती से बनाए रखने के लिए कांग्रेस हमेशा संघर्ष करती रही है, जिसका प्रमाण विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस द्वारा किये गए कार्य से साफ़ दिखाई देता है।

साथ ही वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार देश में विकास कार्य करने के बजाय नाम बदलने में लगी है। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव, डॉ अभय आनंद, कोमल सृष्टि, सुनंदा रक्षित, राकेश साह समेत कई कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही।                                 

Silk Tv

Silk TV पर आप बिहार सहित अंगप्रदेश की सभी खबरें सबसे पहले देख सकते हैं !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker