रिपोर्ट – संजीव कुमार
सिल्क टीवी सुल्तानगंज भागलपुर : भागलपुर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम के मंदिर प्रांगण में श्रम संसाधन विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रम विभाग के उपश्रमायुक्त गोविंद ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा ई. श्रम के अन्तर्गत निबंधन कार्य को लेकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के निबंधन कार्य को लेकर शिविर लगाया गया हैं,

जिसमें 31 दिसंबर तक 10 लाख लोगों का निबंधन करने का लक्ष्य रखा गया हैं। उपश्रमायुक्त ने बताया कि अब तक जिले में 3 लाख 40 हजार लोगों का निबंधन किया जा चुका हैं। जबकि लक्ष्य को पूरा करने के लिए भागलपुर के तमाम प्रखंड एवं पंचायतों में शिविर लगाकर युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

वहीं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा ने इस कार्य के लिए श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि शहर के विभिन्न वार्ड के लोगों का जल्द से जल्द निबंधन कराया जाय, जिससे श्रमिकों को इसका लाभ जल्द मिल सके।

मौके पर विभाग के गिरीश चन्द्रा, श्रम पदाधिकारी मृत्युंजय झा, वार्ड पार्षद दयावती देवी, रमाशरण गुप्ता सहित विभाग के अधिकारी एवं काफी संख्या में मजदूर मौजूद थे।