
रिपोर्ट – सैयद ईनाम उद्दीन
सिल्क टीवी/भागलपुर (बिहार) : विकासशील इंसान पार्टी एवं निषाद विकास संघ की ओर से विश्व की चौथी क्रांतिकारी महिला एवं पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया | भागलपुर सराय स्तिथ पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस अवसर पर बक्ताओं ने फूलन देवी के संघर्षो के बिस्तर पूर्वक चर्चा की | साथ ही अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही | वही जिलाध्यक्ष अबुल हसन ,संदीप कुमार और रेनू सिंह निषाद ने कहा की ,फूलन देवी ने अत्याचार के खिलाफ हार नहीं मानी और संघर्ष किया जिसके बाद वह सांसद बनी | ईशर श्रद्धांजलि सभा में विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष अबुल हसन, निषाद विकास संघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश निषाद , मीडिया प्रभारी संदीप कुमार के अलावा काफी संख्या में निषाद समुदाय के लोग उपस्थित थे।