
संजीव कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
बांका जिले के अमरपुर शहर के वार्ड नंबर दस व्यापार मंडल परिसर स्थित बंद राईस मिल में आग लग गयी। मिल से अचानक धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। देखते ही देखते मिल के समीप ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। मामले की सुचना ग्रामीणों ने व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष कुमार कानोडिया को दिया। सुचना मिलते ही निवर्तमान अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की सुचना बीसीओ ,सीओ व अन्य अधिकारियों को दिया। अधिकारियों के सुचना पर बांका अग्निशमन विभाग से दमकल वाहन आया और आग पर काबु पाने की अथक प्रयास में जुट गये। करीब दो घंटा के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबु पा लिया गया। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष कानोडिया ने बताया कि अध्यक्ष पद की चुनाव जीतने के बाद आज तक मुझे व्यापार मंडल का प्रभार नहीं दिया गया है। मिल में सील लगी हुई थी लेकिन मिल की चहार दिवारी का अधिकांश हिस्सा अज्ञात लोगों के द्वारा तोड़ दिया गया है। यहां तक कि स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस में भी राईस मिल में झंडा फहराने का निर्देश नहीं दिया गया जिस कारण मजबुरन सड़कों पर झंडात्तोलन करना पड़ गया। मिल में आग लगने की सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।