अपराध

विवाहिता महिला की नग्न क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से फैली इलाके में सनसनी

संजीव कुमार पांडेय

सिल्क टीवी बांका/बिहार: बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को  करीब12 बजे एक 27 वर्षीय विवाहित महिला की नग्न क्षत-विक्षत व दर्दनाक अवस्था में शव सिंगरपुर एवं कठरंग गांव के बीच बुढ़वा दाढ़ इमली पेड़ के समीप से मिलने पर सनसनी फैल गई।देखते हीं देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गई। उसके बाद कुछ ग्रामीणों ने शव के बारे में रजौन पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान,दरोगा गणेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लेते हुए काफी मशक्कत के बाद मृतका की पहचान तिलकपुर पंचायत के लश्करी गांव के सुरेश मंडल की पुत्रवधू सह स्वर्गीय लोकनाथ मंडल की पत्नी प्रीति उर्फ प्रियंका 27 वर्ष के रूप में की गई है।मृतका की पहचान घटनास्थल पर पहुंचकर संझा- श्यामपुर पंचायत अंतर्गत मधाय ग्राम निवासी भाई अजीत कुमार एवं चचेरा भाई सुमन कुमार ने की है।मृतका शव गला एवं पेट पर चाकू से वार करके गला कटे एवं पेट का अतरी बाहर कर दिया गया है। घटनास्थल से चाक़ू भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है मृतका  का पति लोकनाथ मंडल की मृत्यु 2016 ईस्वी में बिजली करंट से हो चुकी है।मृतका की शादी 2014 ईस्वी मे हुई थी।मृतका अपने साथ सात वर्षीय पुत्री आरुति चार वर्षीय पुत्र रितिक साथ छोड़ गए है। बताया जा रहा है पति के देहांत होने के बाद प्रीति उर्फ प्रियंका को घर से कहीं आने जाने नहीं दिया जा रहा था। पति के मरने के उपरांत देवर विकास कुमार शादी भी करना चाहता था। इस बीच एक चर्चा यह भी सामने आ रही है कि मृतका के पति के मरने के बाद एलआईसी से राशि की निकासी की गई थी। महिला 17 मई सोमवार की शाम घर से शौच करने गांव से बाहर निकली थी। उसी दिन से महिला ससुराल से गायब थी। थाने में मृतका के पिता आनंदी मंडल एवं भाई अजीत कुमार तथा चचेरा भाई सुमन कुमार ने शव को पहचान करने के उपरांत ससुर सुरेश मंडल, देवर बबलू उर्फ विकास,मिथिलेश एवं अन्य को आरोपित कर रहा है।मृतका की शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, अवर निरीक्षक गणेश कुमार सिंह सशस्त्र बलों के साथ पहुंच कर घटनास्थल से शव बरामदगी के साथ ही मृतका के ससुराल एवं मायके पहुंच कर जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।इस घटना से लश्करी एवं महिला के मायके मधाय गांव शोक में डूबा हुआ है। मृतिका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ससुराल लश्करी पहुंचने पर घर छोड़कर सब को फरार पाया गया है।पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया है कि मायके वाले द्वारा ससुराल पक्ष को दोषी बता रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस अन्य बिंदुओं पर गहन छानबीन में जुटी हुई है।

Silk Tv

Silk TV पर आप बिहार सहित अंगप्रदेश की सभी खबरें सबसे पहले देख सकते हैं !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker