
रिपोर्ट – सुमित शर्मा
सिल्क टीवी, नाथनगर भागलपुर : नाथनगर में आदर्श विवाह की बात के बाद लड़के वालो के द्वारा डेढ़ वर्ष पहले बने रिश्ते की बात थाने तक पहुंच गई है। बताया गया की 7 जून को लड़की के पिता की लड़के पक्ष ने बेरहमी से पिटाई कर दी। चंपानगर तांती बाजार निवासी पीड़ित लड़की के पिता प्रणव लाल ने बताया कि डब्बू, पंकज ,राहुल एवं अभिषेक ने मिलकर मेरे उपर जानलेवा हमला किया। इस घटना में मेरी एक अंगुली भी कट गई। उन्होंने बताया की उनकी पुत्री का रिश्ता पंकज कुमार लाल के पुत्र राहुल कुमार लाल के साथ तय हुई थी। वर पक्ष ने आदर्श विवाह की बात कही थी। वर्ष 2020 में छेका हुआ था और 31 अक्टूबर को सगाई भी हो गई थी। पर अचानक उन लोगों के व्यवहार में बदलाव आ गया और दहेज के रूप में लड़का राहुल कुमार लाल ने का डिमांड कर दिया। पीड़ित प्रणव लाल ने थाना में आवदेन देकर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही नाथनगर इंस्पेक्टर मु. सज्जाद हुसैन ने बताया कि लड़की के पिता के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। और मामले की पड़ताल की जा रही है।