रामनवमी महोत्सव पर भगवा रंग में रंगा भागलपुर, श्रद्धालुओं के जयकारे से गूंजता रहा शहर, शोभायात्रा में भगवान राम समेत कई देवी देवताओं की निकाली गई झांकी…

रिपोर्ट – रवि शंकर सिन्हा
सिल्क टीवी भागलपुर (बिहार) : रामनवमी महोत्सव को लेकर शुक्रवार को भागलपुर में भगवा क्रांति संगठन की ओर से विराट शोभायात्रा निकाली गई,

जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, और पूरा मार्ग भगवान् मर्यादा पुरुषोत्तम राम एवं भगवा के रंग में रंगा दिखा।

शोभायात्रा का नेतृत्व कुणाल सिंह ने किया, जबकि घंटाघर चौक से निकाली गई, विराट शोभायात्रा में

भागलपुर समेत आसपास के इलाकों से आये हज़ारों की संख्या में रामभक्तों ने हिस्सा लिया।

वहीं शोभायात्रा खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, स्टेशन चौक, लोहिया पुल, पटल बाबू रोड, मुंदीचक वैष्णो दरबार और त्रिमूर्ती चौक होते हुए भीखनपुर गुमटी नंबर एक के समीप जाकर संपन्न हुआ।

एक ओर जहां रामनवमी को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया, वहीं शोभायात्रा के दौरान सभी आम और ख़ास लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

और भगवान राम का जयकारा लगाया। पूरे मार्ग में जगह जगह समाज के लोगों ने इस शोभायात्रा का स्वागत करते हुए अपने अपने तरीके से अपनी राम भक्ति का प्रदर्शन किया,

और भारत एवं सनातन संस्कृति के साथ सम्पूर्ण विश्व शांति की कामना की। जगह जगह सड़कों पर बैठकर श्रद्धालुओं ने हर घर भगवा छाएगा राम राज फिर आएगा,

जय श्रीराम, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम जैसे कई नारा गूंजता रहा। इस दौरान बाइक रैली भी निकाली गई, जहां तिरंगा लिए युवा पुरे जोश में नारा लगाते दिखे,

और आपसी सद्भाव के लिए समाज के लोगों के बीच सन्देश दिया। शोभायात्रा में भगवन राम, माता सीता, लक्ष्मण, और बजरंबली के अलावा भारत माता की प्रतिमा भी शामिल रही,

जिसका दर्शन कर श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाया, साथ ही तिरंगा और भगवा ध्वज लहराते दिखे। मौके पर भाजपा नेता अर्जित शांश्वत चौबे, रोहित पांडेय, के अलावा

काफी संख्या में भगवा क्रांति संगठन के कार्यकर्ता,रामभक्त और अलग अलग समाज के लोग मौजूद रहे।