बिहारराजनीति

राजकीय सम्मान के साथ सदानंद सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि…..

रिपोर्ट – सैयद ईनाम उद्दीन

सिल्क टीवी/भागलपुर (बिहार) : कांग्रेस के कद्दावर नेता सदानंद सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वहीं गुरुवार को कहलगांव कांग्रेस प्रखंड कार्यालय से सदानंद सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

इस दौरान लोगों ने सदानंद सिंह अमर रहे के नारे लगाए। इससे पहले धुआवे गांव स्थित सदानंद सिंह के पैतृक आवास पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां उन्हें हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

जिसके बाद भागलपुर के कहलगांव स्‍थ‍ित उत्‍तरवाहिनी गंगा तट पर सदानंद सिंह का दाह संस्‍कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके पुत्र शुभानंद मुकेश ने उन्‍हें मुखाग्नि दी और इसी के साथ वे पंचतत्‍व में विलिन हो गए। इधर शवयात्रा में सभी दलों के नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा काफी संख्या में आम लोग शाम‍िल हुए।

कहलगांव व‍िधानसभा से नौ बार व‍िधायक चुने गए सदानंद सिंह के अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय राज्‍य मंत्री अश्‍व‍िनी कुमार चौबे, भक्‍त चरण दास, बिरेंद्र सिंह राठोर, मदन मोहन झा, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रताप, आफाक आलम, विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के अलावा शोभाकांत मंडल, राम व‍िलास पासवान, प्रवीण सिंह कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे।

मौके पर डीम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी न‍िताशा गुड़िया, एसडीपीओ रेषु कृष्‍णा, एसडीओ मधुकांत के अलावा कई प्रशासनिक और पुल‍िस अधिकारी मौजूद थे।

Silk Tv

Silk TV पर आप बिहार सहित अंगप्रदेश की सभी खबरें सबसे पहले देख सकते हैं !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker