रिपोर्ट- उम्मी सोयबा
सिल्क टीवी/भागलपुर(बिहार): राज्य में बढ़ती ठंड का खूब असर देखा जा रहा है। बह रही पछुआ हवा के कारण कप कपि बढ़ गई है। साथ ही मौसम में कोहरा छाए रहने से धूप की असर भी धीमी हो गयी है। लगातार चार दिनों से तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया।

इसी के साथ बढ़ती ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं अगले 3 4 दिन मौसम के मिजाज़ में बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है। इधर भागलपुर में भी ठंड काफी बढ़ गई है। जिसको देखते हुए लोग घरों में बंद हो रहे हैं। शाम होते ही सभी दुकाने बंद हो जाती है और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। जबकि सड़क किनारे रहने वाले लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई है।

कन कनाती ठंड के बीच वे लोग बहुत मुश्किल से आग के सहारे गुजर बसर कर रहे है। वहीं मौसम विभाग ने 24 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। जबकि मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 22 और 23 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावनायें है।