भागलपुर में बहुत तेजी से हो रहा हम पार्टी का विस्तार : जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट – सैयद ईनाम उद्दीन
सिल्क टीवी/भागलपुर (बिहार) : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर भागलपुर के जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं सम्मान समारोह रविवार को तिलकामांझी स्थित एक होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक रजक ने की जबकि मंच संचालन जिला सचिव अनिल कुमार भारती ने किया। इस दौरान अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मुखिया अजय कुमार राय ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। वहीं बैठक के मुख्य अतिथि भागलपुर जिला संगठन के प्रभारी रोमित शर्मा और उद्घाटन कर्ता मुखिया पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार राय
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में जिला संगठन प्रभारी रोमित शर्मा ने संगठन की मजबूत कर बूथ स्तर पर ले जाने की बात कही। रोमित शर्मा ने कहा कि नाथनगर विधानसभा में हर बूथ पर 5 कार्यकर्ता हो जबकि इस मिशन पर काम कर सारे प्रखंड अध्यक्ष को 2 माह के अंदर हर पंचायत में पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव बनाने का भी निर्देश जिला प्रभारी ने दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने महज 6 वर्षों में संगठन का विस्तार तेजी किया है और बिहार में चौथे स्थान पर हैं। जिससे साफ़ पता चलता है कि बिहार की जनता पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर विश्वास करती है। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि आजादी के बाद देश को ओलंपिक खेल में एथलेटिक्स में पहला सोना दिलाने वाले हरियाणा के नौजवान नीरज चोपड़ा को पूरे हम पार्टी बधाई देती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए हर गरीब और गांव तक पहुंचना होगा, जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं बिहार सरकार के मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ संतोष कुमार सुमन द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया जा सके। मुखिया अजय कुमार राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नीट के एग्जाम में अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27% आरक्षण देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भागलपुर में हम पार्टी का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है जिसके लिए जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता बधाई के पात्र हैं। बैठक को डॉक्टर किशोर कुमार चौधरी, गोपाल कृष्ण रजक, सौरभ कुमार भारती, नंदन कुमार, बास्की मंडल, राजेश रजक और मोहम्मद आसिफ ने भी संबोधित किया। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सह तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार साह, अनुसूचित जाति जनजाति के जिलाध्यक्ष शंभू हरिजन, उमेश मंडल समेत काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे।