
रिपोर्ट- संजीव कुमार
सिल्क टीवी/सुलतानगंज (बिहार) : सुल्तानगंज में बेखौफ अपराधियों ने सुलतानगंज थाना क्षेत्र वार्ड नम्बर 4 के यादव टोला निवासी गणेश यादव के पुत्र राजा यादव को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है। वहीं मामले में घायल की बहन नूतन देवी ने बताया कि सुबह चार बजे वार्ड नम्बर 5 मे बालु घाट के निकट पशु शेड भाई राजा यादव सोया हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात युवको ने सोए अवस्था में राजा को गोली मारकर फरार हो गया।जिसके बाद ग्रामीणों ने आनन फानन मे राजा को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ डा.ने राजा की गंभीर हालत को देख मायागंज रेफर कर दिया हैं।इधर घटना कि सुचना स्थानीय प्रशाशन को देने पर पुलिस द्वारा छानबीन की हैं। आशंका जताया जा रहा है की राजा को मारने की नियत से उसपर हमला किया गया।