बिहार
बीडीओ अभिनव कुमार भारती को दी गई विदाई

रिपोर्ट- संजीव कुमार पांडेय
सिल्क टीवी/बांका(बिहार) : बांका जिले के धोरैया प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित कर तत्कालीन बीडीओ अभिनव कुमार भारती को विदाई दी गई। इसकी अध्यक्षता धोरैया प्रमुख रूबी देवी ने की। समारोह में नव पदस्थापित बीडीओ अमर मिश्रा का स्वागत किया गया। धोरैया प्रमुख रूबी देवी ने कहा कि तत्कालीन बीडीओ अभिनव भारती ने सभी पंचायतों में समान रूप से विकास करने का काम किया है। इनके कार्यकाल को लोग भूल नहीं सकते हैं। मौके पर धोरैया सीओ हँसनाथ तिवारी,दक्षिणि जीप सदस्या सोनी सिंह का पति भाजपा नेता डॉक्टर पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,उप प्रमुख संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह,सरयू प्रसाद सिंह,रखाल सिंह, प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष पप्पू यादव,आदि मौजूद थे।