
रिपोर्ट – सैयद ईनाम उद्दीन
सिल्क टीवी/भागलपुर (बिहार) : बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बरारी स्थित पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया। साथ ही पशुपालन विभाग के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया। वहीं कुक्कुट के रखरखाव और पशुपालकों को समय पर पशुचारा नहीं मिलने की शिकायत पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।

मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि बाढ़ से पशुओं के मृत होने पर पशुपालकों को 30 हजार की मुआवजा राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मछुआरों तक राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने को वे कृत संकल्पित हैं। मंत्री ने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति एवं मछुआरों की परेशानी जानने के लिए वह विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत भी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मछुआरों के लिए कई तरह की योजनाएं पूर्व से संचालित है। मौके पर विनय सिंह, संदीप कुमार समेत वीआईपी पार्टी से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता और निषाद समुदाय के लोग मौजूद रहे।