भागलपुर
बाढ़ के बाद हुए नुकसान का केंद्रीय टीम टीम ने लिया जायजा…

रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप
सिल्क टीवी नवगछिया भागलपुर : बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आई केन्द्रीय टीम ने मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर स्थित धरहरा गांव का जायजा लिया, और इलाके में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया। केंद्रीय टीम ने केला, पपीता, हरी मिर्च, सहित कई फसल के बारे में वहां पर मौजूद लोगों के अलावे स्थानीय पदाधिकारी से भी जानकारी ली।

इस दौरान केन्द्रीय टीम के साथ भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, अपर समाहर्ता राजेश झा राजा, नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेन्द्र कुमार पाल और डीसीएलआर परमानंद साह ने ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया। मौके पर कई अधिकारी, कर्मी एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे।