बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, बाढ़ से हुए नुकसान का किया हवाई सर्वे….

रिपोर्ट – रवि शंकर सिन्हा
सिल्क टीवी भागलपुर (बिहार) : बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्र की छह सदस्यीय टीम सोमवार को पटना पहुंची। जिसके बाद मंगलवार को टीम हवाई सर्वे करने के दौरान भागलपुर पहुंची, और गृह मंत्रालय के अधिकारी आर के सिंह के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। भागलपुर पहुंची केंद्रीय टीम ने समाहरणालय में बाढ़ पर समीक्षात्मक बैठक की। जिसमे बाढ़ से होनेवाले जान-माल के नुकसान पर गहन चर्चा की गई है। वहीं अपने दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय टीम ने भागलपुर और नवगछिया में बाढ़ से हुए नुकसान का हवाई सर्वे भी किया। टीम नवगछिया के कई इलाकों का स्थल निरीक्षण कर भागलपुर पहुंची। जहां टीम ने सबौर और कहलगांव समेत बाढ़ प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

बता दें कि अपने दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची केंद्रीय टीम बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान पर एक रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा। जिसके बाद इसी के आधार पर केंद्र सरकार की ओर से बिहार को आर्थिक पैकेज का ऐलान किये जाने की सम्भावना जताई जा रही है। इस दौरान केंद्रीय टीम के अधिकारियों के साथ डीएम सुब्रत कुमार सेन, एडीएम राजेश झा राजा समेत कई पदाधिकारी और सम्बंधित विभाग के कर्मी मौजूद रहे।