
रिपोर्ट- इशू राज
सिल्क टीवी/भागलपुर: भागलपुर में विस्फोटक पदार्थ के धमाके से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हुए व्यक्ति की पहचान तातारपुर थाना स्थित रामसर कहार टोला निवासी धर्म सिंह के रूप में हुई है। मामले को लेकर घायल की पत्नी अंजू देवी ने बताया कि धर्म सिंह रविवार की दोपहर अपनी पत्नी के मायके जगदीशपुर स्थित वादे सैदपुर गांव गया था, तभी दोपहर 3:00 बजे के करीब धर्म सिंह के घायल होने की सूचना उसके मायके वालों द्वारा अंजू देवी को मिली।

पत्नी अंजू देवी एवं उसके मायके वालों के अनुसार धर्म सिंह उस वक्त घर पर अकेला था और घर के अन्य सदस्य खेत में धान काटने के लिए गए थे जिस वक्त या घटना हुई।हालांकि पूछताछ करने पर धर्म सिंह के साले धर्मेंद्र ने मामले को टाल मटोल करते हुए अपने बहनोई धर्म सिंह का घायल होने का कारण पटाखे के धमाके से होना बताया|

जिसके बाद आसपास के लोगों से जानकारी मिलने पर अंजू देवी के मायके वाले फौरन मौके पर पहुंचे और धर्म सिंह को घायल अवस्था में मायागंज अस्पताल में दाखिल कराया फिलहाल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। जबकि पुलिस धर्म सिंह का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है, वहीं चिकित्सक उसका इलाज करने में लगे हैं।