पृथ्वी दिवस एवं विश्व कल्याण को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन….

रिपोर्ट – रवि शंकर सिन्हा
सिल्क टीवी भागलपुर (बिहार) : पृथ्वी दिवस एवं विश्व कल्याण और शांति को लेकर पीरपैंती के चौखंडी स्थित महंथ बाबा स्थान पर चौबीस घंटे के अष्टयाम पूजन का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रणित और भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने पूजन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं संगठन के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह का स्वागत माला पहनाकर किया। साथ ही इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर अमित कुमार सिंह ने कहा कि समस्त जीव जंतु पृथ्वी पर अपना जीवन जीते है और इसकी रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति और कल्याण के लिए अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। मौके पर उपेन्द्र मंडल, अधिक मंडल, महादेव सिंह, उपेंद्र ठाकुर समेत काफी संख्या में पुरुष, महिला मौजूद रहे।