रिपोर्ट – सैयद ईनाम उद्दीन
सिल्क टीवी/भागलपुर (बिहार) : तिलकामांझी जवारीपुर स्थित वृंदावन हॉल में ई. विजय कुमार सिंह द्वारा लिखित आदर्श अंगिका व्याकरण का लोकार्पण किया गया। जिसमें कोशी स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद डा. एनके यादव, पूर्व मेयर डॉ. वीना यादव, भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह,अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन झा , कुलगीतकार आमोद कुमार मिश्र एवं ई. अजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. एनके यादव ने अंगिका में सम्बोधित करते हुए कहा की मैंने अपनी माँ के गोद अंगिका सीखा है , अंगिका बोल कर ही हम बड़े हुए हैं. 277 भाषा के कोडिंग लिस्ट में अंगिका भाषा का नाम नहीं होना अत्यंत दुखद है।

वहीं डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जबतक एमएलसी महोदय यह आवाज सदन में नहीं उठायेंगे तबतक हमारी मांग जारी रहेगी। साथ ही कहा की यह पुस्तक अंगिका भाषा के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में त्रिलोकीनाथ दिवाकर, विकास सिंह गुलती, अभय भारती, डॉ. मनजीत सिंह किनवार, गौतम सुमन गर्जना, कुमार गौरव, महेंद्र निशाकर, बाबा दिनेश तपन ,राजकुमार, सुधीर कुमार प्रोग्रामर, डा कृष्णा सिंह, कैलाश ठाकुर सहित दर्जनों कवि साहित्यकार एव अंगिका भाषी मौजूद थे।