पारिवारिक बिबाद में पिता पुत्र ने ली बेटे की जान….

अंजनी कुमार कश्यप
सिल्क टीवी नवगछिया (बिहार): नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर बभनगामा वार्ड नंबर छह पुवारी टोला में पारिवारिक विवाद के कारण पिता और भाई ने पीट पीटकर 20 वर्षीय लक्ष्मण सिंह की हत्या कर दी। मृतक लक्ष्मण अपने चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मण का बड़ा भाई पंकज सिंह एवं सिन्टु सिंह गांव से बाहर रहता हैं। वहीं मंगलवार को पिता ब्रह्मदेव सिंह और भाई मल्हू सिंह से पैसे को लेकर लक्ष्मण का विवाद हो गया। जो मारपीट में तक जा पहुंचा और इसी दौरान पिता और भाई ने मृतक के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए जहां देर रात लक्ष्मण की मौत हो गयी।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। इधर मृतक लक्ष्मण सिंह के भाभी सविता देवी के बयान पर पुलिस ने हत्यारे पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता ब्रह्मदेव सिंह और भाई मल्हू सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं।