खेलबिहार

नेशनल फेडरेशन प्रतियोगता में नाथनगर के लाल का हुआ चयन, तीन हजार मीटर रेस में बिहार का करेगा प्रतिनिधित्व

रिपोर्ट -सुमित कुमार शर्मा   

सिल्क टीवी/भागलपुर (बिहार) : नाथनगर प्रखंड क्षेत्र स्तिथ मिर्जापुर निवासी प्रकाश यादव के पुत्र रमण राज का चयन 19वें फेडरेशन जूनियर नेशनल प्रतियोगता के लिए हुआ है। रमन ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है, गाँवो के खेतों के मेड़ पर दौर लगाते लगाते आज जूनियर नेशनल प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व बिहार के लिए करने जा रहा है। इसके लिए रमन के परिवार और उनके समाज तथा खेलप्रेमियों में काफी खुशी की लहर है।एक पुरानी कहावत है कि होनहार बीरवान के होत चिकने पात आपको बता दे कि यह प्रतियोगता 31 जुलाई से दो अगस्त तक हरियाणा के संगरूर में आयोजित होने जा रही है। रमन ने बताया कि विगत चार वर्षों से नाथनगर के आशादीप क्लब से जुड़कर की गई कड़ी मेहनत का फल है और उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह-शाम चार घंटे खेतों के मेढ़ पर दौड़कर पसीना बहाने का परिणाम आज हमे नेशनल प्रतियोगता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और तीन हजार मीटर दौड़ के लिए चयनित किया गया है। रमन के कोच जितेंद्र मणि राकेश ने बताया कि रमण राज नवगाछिया स्तिथ ढोलबज्जा हाई स्कूल में इंटर का छात्र है और उसके पिता प्रकाश यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इन्हें भी कई बार मजदूरी के लिए पिता के साथ जाना पड़ा है। कोच ने बताया कि कोरोना काल में भी रमण ने प्रैक्टिस के लिए प्रतिदिन खेत के मेढ़ पर पसीना बहाया। उसकी सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के कारण ही उसका चयन नेशनल प्रतियोगता में तीन हज़ार मीटर की दौड़ में हुआ है। और उन्होंने बताया कि इससे पहले भी रमण ने कई राज्यस्तरीय प्रतियोगताओं में अपनी उपलब्धि गिनाई है। 

रमण की अबतक की ये उपलब्धियां:-

01:- असम के गुवाहाटी में 32वें इस्ट जोन जूनियर एथलेटिक प्रतियोगता में दो हजार मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर कब्जा रहा। जोकि 28-29 दिसंबर 2020 को हुआ था।

02:- पटना में 2019 में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगता में 15 सौ एवं 3 हजार मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर रहा।

04:- बिहार स्कूल खेल प्रतियोगिता जोकि पटना 2018 में आयोजित हुआ था, उसमे 300 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया।

03:- दिल्ली में 2008 में आयोजित स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में टॉप 10 में स्थान हासिल किया।

Silk Tv

Silk TV पर आप बिहार सहित अंगप्रदेश की सभी खबरें सबसे पहले देख सकते हैं !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker