
रिपोर्ट – सुमित शर्मा
नाथनगर भागलपुर : भागलपुर मधुसूदनपुर के कांझिया चौक के समीप बायपास पर शुक्रवार को गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गनौरा बाधरपुर निवासी सुरेश मंडल के पुत्र बिरू मंडल उर्फ बग्गा मंडल ने कंझिया निवासी संचू मंडल के पुत्र विकास कुमार निराला पर फायरिंग कर दिया। हालांकि हमले में विकास बाल-बाल बच गया है। वहीं इस संबंध में घायल विकास कुमार निराला ने बताया कि वह किसी काम से दुकान गया हुआ था, इसी दौरान बिरू मंडल उर्फ बग्गा मंडल ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद घायल अवस्था में पीड़ित विकास कुमार को लेकर उनके पिता संचू मंडल रेफरल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मायागंज रेफर कर दिया है।| वहीं दूसरी ओर घटना कि जानकारी मिलते ही मधुसूदनपुर थाना की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।