बिहार
नहर से ब्यक्ति का शव पुलिस ने किया बरामद

रिपोर्ट – मांगन मुखिया
सिल्क टीवी/कटिहार (बिहार) : कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया नहर से एक ब्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है | मृतक की पहचान मुसापुर वार्ड नो 8 निवासी भुजंगी पासवन के रूप में हुई है | घटना को लेकर मृतक के पुत्र सुरेश पासवान ने बताया की पिताजी प्रत्येक दिन घूमने जाते थे लेकिन गुरुवार को वह घर लौटकर नहीं आये जिसके बाद उनकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया | शुक्रवार को स्थानीय लोगो ने नहर में शव को देखा जिसके बाद उसकी सुचना स्थनीय पुलिस और परिजनों को दी गयी | वही घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है |