भागलपुरराजनीति

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल जारी, पार्षद एकता मंच ने दिया समर्थन, कूड़े से बजबजया शहर, पेयजलापूर्ति ठप….

रिपोर्ट – सैयद ईनाम उद्दीन

सिल्क टीवी/भागलपुर (बिहार) : बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ द्वारा आहूत हड़ताल पर नगर निगम के कर्मी डटे हुए हैं। वहीं 12 सूत्री मांगों को लेकर निगम कर्मियों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया है।

धरना पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि इस बार कार्यालय, जलकल शाखा और सफाई कर्मियों ने एक साथ मिलकर अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया है। इधर भागलपुर नगर निगम में पार्षद एकता मंच ने कर्मियों की मांग का समर्थन किया है।

इसको लेकर पार्षद एकता मंच के संयोजक संजय सिन्हा, उमर चांद, गोविंद बनर्जी, पंकज कुमार और पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद असगर ने गुरुवार को नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव से मिलकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही पार्षदों ने नगर आयुक्त से कर्मियों की मांग पर विचार विमर्श कर हड़ताल तुड़वाने की मांग की।

संजय सिन्हा ने कहा कि पार्षद एकता मंच कर्मचारियों के साथ है। वहीं हड़ताल के कारण स्मार्ट सिटी की पेयजल आपूर्ति और साफ सफाई पूरी तरह ठप है। शहर में चारो तरफ कूड़ा कचरा का अंबार लगाता जा रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही गली मोहल्ले से लेकर मुख्य सड़कों पर कचरा पसरे रहने के कारण लोग नाक-मुंह बंद कर चल रहे हैं। जबकि पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

वहीं नगर निगम परिसर में धरना पर डटे कर्मियों ने सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के राज्य सचिव मनोज कृष्ण सहाय ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Silk Tv

Silk TV पर आप बिहार सहित अंगप्रदेश की सभी खबरें सबसे पहले देख सकते हैं !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker