बिहारराष्ट्रीय

दूसरी शादी कर पहली पत्नी के मायके जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दोनों पत्नी ने मिलकर पति की कर दी धुनाई

कहने को तो विवाह पति पत्नी के जीवन का एक पवित्र बंधन होता है, लेकिन जब कोई एक पक्ष भी इसकी सीमाओं का उल्लंघन करता है तो, इसका परिणाम भी गंभीर होता है। दरअसल, लखीसराय के मेंदनीचौंकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा दूसरी शादी कर अपने पहली पत्नी के मायके जाना तब भारी पड़ गया, जब वहां उसकी धुनाई दोनों पत्नी ने मिलकर कर दी। नए नवेले दूल्हे की ऐसी पिटाई वो भी अपनी ही दो पत्नियों द्वारा ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है, सो दूल्हे राजा के पिटाई की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया जाता है कि माणिकपुर निवासी विजय महतो के पुत्र रूपेश कुमार की शादी तीन वर्ष पहले अमरपुर निवासी बिनो महतो की पुत्री दुर्गा कुमारी से हुई थी, जिससे उसे एक वर्ष की पुत्री भी है। लेकिन बावजूद इसके रूपेश कुमार ने अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर ली, और इसके बाद जनाब की हिम्मत भी जरा देखिये, ये शादी करके नई नबेली दुल्हन को लेकर सीधे अपने पहले ससुराल अमरपुर पहुँच गए। बड़ी बात यह है कि नई दुल्हन को भी यह मालूम नही था, कि उसका पति पहले से शादीशुदा है, और उसे एक बच्ची भी है। वहीं जैसे ही नव विवाहिता को उनके पति द्वारा उसे धोखा देने की बात पता चली तो वो नाराज हो गई। जबकि दूसरी शादी की बात से पहली पत्नी दुर्गा पहले से ही आक्रोशित थी, और इसके बाद दूल्हे राजा की दोनों पत्नियों ने जमकर लात घूसों और झाड़ू चप्पल से कुटाई कर दी। एक समय के लिए ऐसा लगने लगा मानों की पहली पत्नी दुर्गा और दूसरी पत्नी नई नवेली दुल्हन में दूल्हे राजा को  साक्षात् यमराज की छवि दिखाई देने लगी हो। वहीं हमेशा अपने गांव के जमाई राजा की खातिर करने वाले ग्रामीण और आस पड़ोस के लोगों ने भी दूल्हे की जमकर खबर ली। अब आगे दूल्हे राजा का जो कुछ भी हो, लेकिन दो दो पत्नियों से हुई सार्वजनिक धुनाई और गांव वालों द्वारा की गई, खातिर इन्हें शायद जीवनभर के लिए याद रहेगी।

Silk Tv

Silk TV पर आप बिहार सहित अंगप्रदेश की सभी खबरें सबसे पहले देख सकते हैं !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker