रिपोर्ट – सैयद ईनाम उद्दीन
सिल्क टीवी/भागलपुर (बिहार) : भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एमबीए विभाग के पास शनिवार की रात महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। जबकि दोनों आरोपी कन्हैया और सावन परबत्ती के ही रहने वाले हैं। वहीं शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। फरार चल रहे आरोपी कन्हैया यादव और सावन यादव की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को परबत्ती चौक पर मुहल्ले के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की समाज में इस तरह की घटना काफी निंदनीय है। एक ओर जहां सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर कन्हैया और सावन जैसे आरोपी दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देने के बाद प्रशासन के गिरफ्त से बाहर है। आक्रोश मार्च में शामिल रेणु देवी ने कहा कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे लोग उग्र आंदोलन शुरू करेंगी। साथ ही पीड़िता को सुरक्षा देने की बात कही।