भागलपुर
दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की हुई बैठक….

रिपोर्ट – रवि शंकर सिन्हा
सिल्क टीवी भागलपुर (बिहार) : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस भागलपुर शाखा की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्दन सहाय ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 19 दिसंबर को दिल्ली के तालकटोरा मैदान में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने और इससे जुडी तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान चन्दन सहाय ने कहा कि कायस्थ परिवार के जो बच्चे कला संस्कृति में रूचि रखते हैं। उन्हें दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। मौके पर राजकुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, रूबी दास, विनय सिन्हा, संगीता सिन्हा, समेत संस्था के कई लोग मौजूद थे।