रिपोर्ट- सुमित कुमार शर्मा
सिल्क टीवी/भागलपुरनाथनगर थाना क्षेत्र के दिलदारपुर बिंदटोला में रविवार देर रात अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजनरेश महतो के 30 वर्षीय पुत्र बबलू महतो के रूप में हुई है। अपराधियों ने उसे एक गोली मारी हैं जिससे गोली बबलू महतो के कंधे में फश गई। घटना की सूचना पर पहुँची नाथनगर और विश्वविद्यालय पुलिस ने उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि बबलू महतो यूनिवर्सिटी के पीछे जमुनिया धार में नाव चलाता है और वह रात में नाव पर ही सो गया था जिसके बाद रात करीब बारह बजे दो युवक नाव पर आकर नदी पार करने को कहा लेकिन वह गहरी नींद में होने के कारण बबलू महतो ने मना कर दिया तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और नदी तैरकर फरार हो गया। वही बबलू महतो के भाई सुभाष महतो ने बताया की हमारी मां संगीता देवी रत्तीपुर बेरिया पंचायत से वार्ड संख्या 9 से वार्ड सदस्य की प्रत्याशी है, कुछ दिन पहले सुभाष महतो से झगड़ा हुआ था जिसमें सुभाष महतो ने जान से मार देने की धमकी दी थी और रविवार की शाम दो अज्ञात साथी को गांव में बुलाकर शराब पार्टी किया और घटना को अंजाम दिया।