तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला…

रिपोर्ट – संजीव कुमार पांडेय
सिल्क टीवी, बांका : बाँका के हैचला मोड़ समीप दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हुआ है। जिसके बाद घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने भागलपुर- दुमका मुख्य मार्ग को करीब 5 घंटे तक जाम रखा ।जिसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। बताया गया की हादसा सुबह के करीब 7 बजे हुआ। गोड्डा के गंगटा फसिया गांव निवासी यूनुस अंसारी का पुत्र मोहम्मद अरशद अंसारी अपने मौसेरे भाई मोहम्मद अबरार के साथ पेट्रोल लेने जा रहा था। इसी क्रम में हेचला मोड़ के तेज रफ्तार हाईवा उसकी बाइक को को ते हुए आगे निकल गई। इस हादसे में बुरी तरह कुचले जाने से अरशद अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ बैठा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर भागलपुर- दुमका हाईवे को जाम कर दिया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ,प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, बौंसी थाना अध्यक्ष राज किशोर सिंह बाराहाट थाना अध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर के बाद जाम छुड़वाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया ।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दि गया है।