
रिपोर्ट- मो0 सदरे आलम
सिल्क टीवी/सहरसा (बिहार) : सहरसा के सोरबाजार थाना क्षेत्र सहूरिया पश्चिम में एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर दबंगो ने महिला की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिसमे रांभा देवी बुरी तरह जख्मी हो गयी। साथ ही दबंगो ने बीच बचाव करने गए महिला के बेटे को भी पीट डाला। घटना में कुल तीन लोगों के घायल होने की खबर है। वही सर बुरी तरह फटने के कारन रांभा देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना को लेकर महिला के पुत्र घायल साजन कुमार ने बताया की डायन का झूठा आरोप लगा कर उसके परिवार वालो के साथ मार पीट की गयी। साथ ही इस से पहले भी आरोपियों द्वारा कई बार पीड़ित परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही है। वही घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद तफ्तीश शुरू कर दि गयी है।