ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 8340600630…..

रिपोर्ट – सैयद ईनाम उद्दीन
सिल्क टीवी/भागलपुर (बिहार) : शहर में ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने के लिए भागलपुर यातायात पुलिस ने नई पहल की है। बुधवार को यातायात प्रभारी ब्रजेश कुमार ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शहर के कई इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से जाम की समस्या का कारण पूछा। इसके बाद उन्होंने ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 8340600630 जारी किया। यातायता प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अगर शहर में कहीं भी जाम लगा है या ट्रैफिक से जुड़ी कोई भी शिकायत है, तो दिए गए नंबर पर पब्लिक सूचना दें। जिसके बाद समस्या समाधान का प्रयास किया जाएगा। वहीं एसएसपी निताशा गुड़िया के निर्देश पर यातायात पुलिस ने जगह जगह सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों से यातायात नियम तोड़ने पर जुर्माना भी वसूला गया। ट्रैफिक प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि शहर में यातायात नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा।