रिपोर्ट – सैयद ईनाम उद्दीन
सिल्क टीवी/भागलपुर (बिहार) : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। भागलपुर में प्रदेश सचिव सैयद रागिब हसन के नेतृत्व में जाप नेता और कार्यकर्ताओं ने केक काटा।

प्रदेश सचिव ने कहा कि पप्पू यादव के जन्मदिन पर हमलेगों ने जरूरतमंदों को हर संभव सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस दौरान साहेबगंज के मोहनपुर में गरीब बच्चों को केक खिलाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। साथ ही जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद पप्पू यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मौके पर गौरव तिवारी, तुषार कुमार, गौरव कुमार समेत जन अधिकार पार्टी के कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।