रिपोर्ट – रवि शंकर सिन्हा
सिल्क टीवी भागलपुर (बिहार) : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जन्मदिन के अवसर पर भागलपुर के जिला लोजपा की ओर से केक काटकर चिराग पासवान के लम्बी उम्र की कामना की गई। रविवार को भागलपुर ए एन एन टावर में जिलाध्यक्ष सप्तर्षि पांडेय की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें लोजपा रामविलास के प्रदेश प्रवक्ता सह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमर सिंह कुशवाहा, विधानसभा के पूर्व लोजपा प्रत्याशी डॉ मृणाल शेखर, जिलाध्यक्ष समेत कई लोजपा नेताओं ने मिलकर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान अमर सिंह कुशवाहा ने चिराग पासवान के स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन विशेष मौका है और इस दिन सभी कार्यकर्त्ता केक और मिठाई बांटकर लोजपा रामविलास और अपने नेता की दीर्घायु और सफलता की कामना कर रहे हैं।

वहीं मृणाल शेखर ने चिराग पासवान के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनकी उम्र भले ही कम हो, लेकिन अनुभव काफी बड़ा है, और जात पात से ऊपर उठकर युवा के साथ हर तबका चिराग पासवान के साथ है। उन्होंने कहा कि लोजपा रामविलास और चिराग पासवान देश को नई दिशा देनेवाले होंगे, जिसे अबतक के चुनाव और राजनीति में उन्होंने साबित भी किया है।

इधर पार्टी के जिलाध्यक्ष सप्तर्षि पांडेय ने कहा कि आने वाला समय चिराग पासवान का होगा, और उन्हें गर्व है कि उनके नेता कुशल और बेदाग़ छवि के होने साथ देश एवं युवाओं के विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पर पुरे देश की नजर है, और उनके द्वारा अपनी बात रखने की क्षमता उन्हें और नेताओं से अलग बनाती है। मौके पर बबली वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष गुंजन कुमारी, टीना राजहंस, परमजीत, सचिन पासवान समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।