ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने पर्यावरण संतुलन के लिए किया गो ग्रीन अभियान का शुभारंभ…

रिपोर्ट – रवि शंकर सिन्हा
सिल्क टीवी, भागलपुर (बिहार) : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने पर्यावरण संतुलन के लिए भागलपुर में पौधारोपण कर गो ग्रीन अभियान की शुरूआत की। इस दौरान समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से गो ग्रीन अभियान के तहत पौधरोपण कर लोगो को इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। वहीं इसको लेकर गो ग्रीन की राष्ट्रीय सह प्रभारी रागिनी रंजन ने बताया कि पर्यावरण संतुलन को लेकर संस्था ने संकल्प लिया। जिसके तहत स्थानों का चयन कर पौधे लगाने एवं उसे संरक्षित करने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किचन वेस्ट को लेकर एक योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसका उपयोग पौधे को संरक्षित करने में किया जा सके। डा. नम्रता आनंद ने बताया कि जीकेसी बिहार इकाई ने भागलपुर में गो ग्रीन अभियान का शुभारंभ नाथनगर रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय के कैंपस से किया गया। जो अपने स्थापना के 95 साल पूरा कर चूका है। साथ ही कहा कि कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय हरियाली फैलाना है, जिससे वातावरण शुद्ध हो और ऑक्सीजन की कमी दूर हो सके। मौके पर गो ग्रीन की राष्ट्रीय सह प्रभारी रागिनी रंजन, संस्था की बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद, उपाध्यक्ष रूबी दास, प्रदेश सचिव संजय सिन्हा, निष्का रंजन समेत कई सदस्य मौजूद रहे।