कोविड 19 संक्रमण से बचाव को लेकर चलाया गया विशेष टीकाकरण अभियान….

रिपोर्ट – रवि शंकर सिन्हा
सिल्क टीवी भागलपुर (बिहार) : गांधी जयंती के अवसर पर कोविड 19 संक्रमण से बचाव को लेकर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग एक लाख बीस हज़ार व्यक्तियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के तहत नगर क्षेत्र के 5 हज़ार 3 सौ 37 लोगों को टीका लगाया गया । जो निर्धारित लक्ष्य का 133 % है। नवगछिया प्रखंड के 10 हज़ार 3 सौ 03 लोगों को टीका लगा, जो निर्धारित लक्ष्य का 114% है। इस्माइलपुर प्रखंड के 3 हज़ार 3 सौ 12 जो निर्धारित लक्ष्य का 110% है। पीरपैंती प्रखंड के 16 हज़ार 107 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। जो निर्धारित लक्ष्य का 104% है।

नारायणपुर प्रखंड के 3 हज़ार 6 सौ 75, खरीक प्रखंड के 6 हज़ार 2 सौ 75, कहलगांव प्रखंड के 14 हज़ार 5 सौ 90, गोराडीह प्रखंड के 7 हज़ार 2 सौ 64, सबौर प्रखंड के 6 हज़ार 84, सन्हौला प्रखंड के 8 हज़ार 5 सौ22, शाहकुंड प्रखंड के 7 हज़ार 9 सौ 06, बिहुपुर प्रखंड के 5 हज़ार 4 सौ 85, रंगरा प्रखंड के 4 हज़ार 1 सौ 80, नाथनगर प्रखंड के 5 हज़ार 4 सौ 49, गोपालपुर प्रखंड के 4 हज़ार 2 सौ 62, सुल्तानगंज प्रखंड के 6 हज़ार 9 सौ 32, जगदीशपुर प्रखंड के 4 हज़ार 1 सौ 34 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिलाधिकारी ने विशेष टीकाकरण की आशातीत सफलता हेतु जिलावासियों को धन्यवाद दिया है एवं टीकाकरण अभियान में संलग्न सभी स्वास्थ्यकर्मियों,अन्य कर्मियों के योगदान की सराहना की है।