केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ओर से साहिबगंज में ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ…

रिपोर्ट-सुमित राज
केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ और जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज की ओर से साहिबगंज में ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर, सैनिटाइजर मास्क और पीपीई किट की भी व्यवस्था कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। इसको लेकर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि संस्था के द्वारा बिहार झारखंड के विभिन्न शहरों में निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भागलपुर के कहलगांव, पीरपैंती के साथ कई इलाकों और झारखंड के साहिबगंज जिले में भी यह सेवा जारी रहेगी। साहिबगंज के प्रधान जिला एवम् सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बंशीधर तिवारी ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। साथ ही कहा कि इस महामारी काल में हम सभी को आगे आकर जन सेवा का कार्य करने की जरूरत है। वहीं प्राधिकार की ओर से केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला जज ने कहा कि आगे भी इस तरह के जनसेवा से जुड़े कार्यों में संघ के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायधीश प्रकाश दुबे, मनोरंजन कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, रेलवे के न्यायिक दंडाधिकारी तारकेश्वर नाथ, कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ तिवारी के अलावा संस्था के नवीन दुबे, रकीब आलम, सुमित कुमार, डॉ कलाम समेत न्यायालय के कर्मी मौजूद रहे।