
रिपोर्ट – सुमित कुमार शर्मा
सिल्क टीवी नाथनगर भागलपुर : भागलपुर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र बायपास स्तिथ महाकाल ढाबा में बुधवार दोपहर अपराधियो ने किशनपुर निवासी दो सगे भाई शाहदूर यादव के पुत्र गोविंद यादव और राजकुमार यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी। गुरुवार को दोनो भाइयों के शव का पोस्टमार्टम कराया ग। हालांकि इससे पूर्व किशनपुर मोड़ बायपास पर आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगो ने घंटों कर दिया। और पुलिस प्रशासन से अबिलम्ब आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। वहीं मृतक के पिता शाहदूर यादव ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए जिससे उनके साथ उनके परिजन भी सुरक्षित महसूस कर सके। इधर रोड जाम की सूचना पर एएसपी पूरन झा मौके पर पहुँचे, पर तब तक पुलिस ने मृतक के परिजनों से बात कर जाम हटवा दिया था। एएसपी पूरण झा ने बताया कि दोनों मृतक का अन्य लोगो से किसी बात को लेकर विवाद था और इसी विवाद के कारन उन दोनों की हत्या की गई। जबकि मामले में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है, और अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।