रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप
सिल्क टीवी/भागलपुर :नौगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोलपंप के समीप नौगछिया से खरीक जाने के क्रम में एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से कार छतिग्रस्त हो गयी। जिसमे एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,

जिसे इलाज के लिए खरीक रेफरल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल भेज दिया। मृत महिला की पहचान चौसा गोसाथ थाना क्षेत्र के लक्की शर्मा की 62 वर्षी पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है।

जबकि घायलों की पहचान मुकेश शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी सोनी देवी, बसु शर्मा को 40 वर्षीय पत्नी अंजनी देवी और लक्खी शर्मा के 35 वर्षिय पुत्र मुकेश शर्मा के रूप में हुई हैं। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जूट गई हैं।