केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार हादसे का शिकार हो गई है। इस घटना में केंद्रीय मंत्री को चोट लगी है। वहीं, उनकी पत्नी की जान चली गई। धिकारी ने बताया कि नाइक जिस वाहन से जा रहे थे वह उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उस समय मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे। फिलहाल केंद्रीय मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर केंद्रीय मंत्री की इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक की पत्नी विजया नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि इस हादसे में केंद्रीय मंत्री के साथ यात्रा कर रहे उनके निजी स्टाफ भी चोटिल हुए हैं जिनका की अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और उन्हें बेहतर इलाज प्रदान करने के लिए कहा है। साथ में राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री से यह भी कहा है कि यदि आवश्यकता हुई तो केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक दिल्ली लाने की बात भी कही है। घटना की सूचना मिलने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अस्पताल पहुंच चुके हैं। उत्तर कन्नड़ के एसपी शिवप्रकाश देवराजू ने बताया है कि केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक की भी हादसे में मौत हो गई है।
कर्नाटक में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार का एक्सीडेंट, पत्नी की हुई मौत..
By आशीष राणा
0
67
RELATED ARTICLES
शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान नहीं रहे, पीएम मोदी ने जताया शोक ..
शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की पुत्रवधू ने उनके निधन की जानकारी दी..शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा...
बेहतर काम करने वाले कर्मियों के लिए मंत्री हर साल देंगे 1.11 लाख..
राजस्व संबंधी कार्यों में पिछड़े अंचलों में मुख्यालय से अधिकार भेजे जाएंगे। ये अधिकारी वहां काम की मॉनिटिरिंग करेंगे। साथ ही काम...
किसानों ने लोहड़ी पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं, किसान नेता दर्शनपाल ने बताया 18 जनवरी का प्लान..
केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन आज 49वें दिन भी जारी है। दिल्ली...
Most Popular
शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान नहीं रहे, पीएम मोदी ने जताया शोक ..
शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की पुत्रवधू ने उनके निधन की जानकारी दी..शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा...
भागलपुर: कचहरी रोड पर अंडरपास और सेंट टेरेसा स्कूल के पास बनेगा एफओबी, इको पार्क भी..
भागलपुर में अंडरपास और फुटओवर ब्रिज निर्माण को हरी झंडी डीपीआर भेजा गया मुख्यालय। डीपीआर को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद...
रूपेश सिंह हत्याकांड: पप्पू यादव ने पूर्णिया के डीएम पर लगाए संगीन आरोप..
पटना में रूपेश कुमार सिंह की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वो अपने फ्लैट के नीचे पहुंचे थे. पटना...
आंख में केमिकल स्प्रे मारकर आभूषण कारोबारी से लूटा गहनों से भरा बैग..
दरपा थाना क्षेत्र के छौड़ादानो के रहने वाले स्वर्ण व्यवसाई के आंख में केमिकल स्प्रे मार कर अपराधियो ने लाखों के आभूषण...